प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 14 -- पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। पट्टी-रानीगंज मार्ग पर गुरुवार दोपहर गडौरी गांव के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। घायलों की पहचान हरिहरपुर विश्वनाथगंज निवासी ताहिर पुत्र मसीयुद्दीन और उसके चाचा के पुत्र अरहम पुत्र इरशाद के रूप में हुई है। बताया गया कि दोनों युवक पट्टी कस्बे में अपने एक दोस्त से मिलने आए थे। गुरुवार दोपहर करीब 3:30 बजे घर लौटते समय यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने एंबुलेंस से दोनों घायलों को सीएचसी पट्टी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही हल्का दरोगा कमलेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्...