गाजीपुर, मई 22 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के मौधा-जोगीबीर बाबा मंदिर के पास गुरुवार को तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में बाइक पर सवार 13 वर्षीय प्रियांशु राजभर करीब 15 फीट दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार अमेदा गांव निवासी छोटू चौहान पुत्र दारा चौहान मौधा से अमेदा की तरफ जा रहा था। वह अपने साथ गांव के ही प्रियांशु राजभर को बाइक पर बैठाया था। इसी दौरान जोगीबीर बाबा मंदिर के पास बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार भांजे की मौत, मामा घायल घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मौधा चौकी इंचार्ज तत्काल मौके पर पहुंचे औ...