मऊ, दिसम्बर 23 -- नदवासराय, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र अंतर्गत भातकोल बाजार के निकट भादवा गांव के पास सोमवार की देर शाम अनियंत्रित बाइक सवार की सड़क किनारे एक पेड़ से टक्कर हो गई। इस घटना में वह गम्भीर रुप से घायल हो गया। मौके पर जुटे लोगों ने उसे सीएचसी मुहम्मदाबाद गोहना में भर्ती कराया, जहां हालत गभीर देख डाक्टर ने रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय युवक ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। शव कब्जे में लेकर पुलिस जांच में जुटी रही। 26 वर्षीय गोपाल पुत्र कन्हैया अपने ननिहाल इटौरा चौबेपुर में रहता था। सोमवार की देर शाम बाइक से मुहम्मदाबाद गोहाना की तरफ से अपने घर के लिए जा रहा था। रास्ते में भातकोल बाजार के निकट भादवा गांव के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस घटना में गोप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.