तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, युवक गंभीर
सोनभद्र, मई 18 -- दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत महुअरिया गांव में रविवार की शाम तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई, जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मल्देवा दुद्धी निवासी 17 वर्षीय शिवम कुमार अपने मित्रों के साथ लीलासी गांव गया था। लौटते समय करीब साढ़े सात बजे महुअरिया गांव स्थित बीएसएनएल टॉवर के समीप मोड़ पर उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। हादसे के दौरान बाइक के पीछे बैठा युवक कूदकर अलग हो गया, जिससे उसे मामूली चोटें आईं, जबकि शिवम सीधे पेड़ से टकरा गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और घायल युवक को संभाला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.