पटना, फरवरी 3 -- पालीगंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर (पश्चिमी) के पास तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। जिसमें बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सोमवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे की है। मृतक की पहचान थानाक्षेत्र के पैपुरा गांव निवासी प्रभु पासवान का बीस वर्षीय बेटा रवि कुमार के रूप में की गई। वहीं घायल गांव के ही प्रमोद पासवान का बेटा शिव कुमार और कमलेश राम का बेटा गौतम कुमार है। पुलिस के अनुसार, एक बाइक पर सवार तीनों युवक पालीगंज से अपने गांव पैपुरा लौट रहे थे। इस बीच अभी वे फतेहपुर(पश्चिमी) पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होते हुए सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टक्कर के बाद तीनों युवक अलग अलग दिशा में उछलकर जा गिरे और बाइक कुछ दूर जाकर सड़क के बने आहर में जा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.