प्रयागराज, मार्च 21 -- एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक से स्टंट कर रील बना रहे दो युवकों को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। उनकी हरकतों से परेशान राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी थी। थाना प्रभारी विनय सिंह ने बताया कि शनिवार को ईद और नवरात्र पर्व को लेकर पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान ऐरावत चौराहे के पास दो युवक लापरवाही से तेज गति में बाइक चलाते हुए रील बना रहे थे। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। युवकों ने अपना नाम नदीम अहमद और गुलाम अहमद निवासी कसेन्धा थाना पिपरी कौशाम्बी बताया। दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...