बांका, अप्रैल 10 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। कटोरिया-बांका मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में घोरमारा गांव के समीप तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। मृतक घोरमारा गांव के स्व इब्राहिम अंसारी का पुत्र मतीन अंसारी बताया गया है। वहीं घटना में बाईक सवार दोनों युवक भी जख्मी हो गया। जख्मी ओढ़नी ओपी क्षेत्र के सिमराकुरा निवासी जीतन यादव का पुत्र राजेश यादव (25) एवं बिंडी निवासी बुद्धू यादव का पुत्र सुभाष यादव (20) बताया गया है। घटना के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। दुर्घटनाग्रस्त बाइक पर सवार दोनों युवकों को पकड़ लिया और उनके साथ आक्रोशित ग्रामीणों ने मारपीट भी की। साथ ही मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। जानकारी के अनुसार मतीन अंसारी अपने घर के पास टहल रहे थे, तभी बांका की ओर से आ रही स्प्लेंडर बा...