मेरठ, अप्रैल 30 -- राजपुर मोमन गांव में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को आनन-फानन में अस्पताल सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। राजपुर मोमन निवासी विक्रांत पुत्र श्रीपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दो दिन पूर्व वह गांव में सड़क किनारे खड़ा होकर अपनी भाभी परमिला पत्नी बोबी से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आई एक बाइक ने परमिला को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों ने घायल महिला को तुरंत सरधना सीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया।गुरुवार को पीड़ित पक्ष ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी...