मुजफ्फरपुर, मई 8 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। स्टेशन रोड में शुक्रवार की शाम करीब साढ़े चार बजे तेज रफ्तार बाइक सवार युवकों ने ई-रिक्शा में ठोकर मार दी। ठोकर लगने ये ई-रिक्शा पीछे से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, बाइक पर सवार एक युवक जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद ई-रिक्शा चालक ने उसे पकड़ लिया और मौके पर पहुंची डायल 112 को सौंप दिया। युवक से नगर थाने पर पूछताछ की जा रही है। पकड़ा गया युवक देवा कुमार पानापुर करियात थाना क्षेत्र के शाहपुर का निवासी है। उसका साथी बाइक लेकर भाग निकला। उसका नाम दीपक कुमार बताया गया है।पुलिस की जांच में सामने आया है कि देवा कुमार आर्म्स एक्स के मामले में कांटी थाने से जेल जा चुका है। उसकी निशानदेही पर पुलिस देवा के फरार साथी की तलाश कर रही है। वहीं, गायघाट के रहने वाले पीड़ित ई-रिक्शा चालक छोटू कुमार ...