तेज रफ्तार बाइक नाले में गिरी, महिला की मौत
कानपुर, मार्च 26 -- कानपुर देहात। शिवली कोतवाली क्षेत्र के हरदियानाला गांव के समीप मवैया-शिवली मार्ग पर बुधवार मध्यारात्रि में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में जा गिरी। दुर्घटना में बाइक सवार दंपति व उनके दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी शिवली भेजा। वहा मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि चार साल के बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। ग्राम बरगदिया पुरवा थाना शिवराजपुर कानपुर नगर के रहने वाले विपिन पाल पुत्र राम शंकर अपनी 27 वर्षीय पत्नी पूजा पाल व छह साल की श्रष्टि व चार साल के पुत्र शिवा के साथ बुधवार को शिवली कोतवाली क्षेत्र के कैलई गांव के मजरा बकसपुरवा स्थित अपनी ससुराल में अखंड रामायाण के कार्यक्रम में भाग लेने आए थे। मध्यरात्रि में वह पत्नी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.