गुमला, जून 2 -- भरनो। भरनो थाना क्षेत्र के लालटोली गांव के समीप शनिवार देर शाम तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर अर्द्धनिर्मित मकान की दीवार से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार मनोज उरांव (22 वर्ष) ग्राम टेटगाटोली निवासी गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को तत्काल भरनो स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार मनोज जतरगड़ी बाजार से बाइक से लौट रहा था। अत्यधिक गति के कारण वह नियंत्रण खो बैठा और सीधे दीवार से जा भिड़ा। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे के दौरान मौके पर खड़े एक बच्चे को भी चोट लगी है। फिलहाल युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.