गोंडा, मार्च 8 -- गोंडा, संवाददाता। लखनऊ-गोंडा हाईवे पर शनिवार देर रात तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठा उसका 13 वर्षीय ममेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल किशोर को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बहराइच जिले के जरवल कस्बा निवासी इरकान (19) पुत्र गुड्डू अपने ननिहाल करनैलगंज आया हुआ था। वह स्टेट बैंक के सामने रहने वाले अपने मामा असलम मिस्त्री के घर ठहरा हुआ था। शनिवार देर रात वह अपने ममेरे भाई अमन (13) पुत्र असलम मिस्त्री के साथ बाइक से लखनऊ रोड स्थित ब्लॉक की ओर जा रहा था।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोड़ के पास बाइक की रफ्तार अधिक होने के कारण इरकान संतुलन खो बैठा और अनियंत्रित बाइ...