फिरोजाबाद, दिसम्बर 3 -- थाना फरिहा क्षेत्र में तेज गति से जा रही बाइक खड़े ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। हादसे में पुत्र की मौत हो गई। उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। शव पोस्टमार्टम को रखवा दिया है। मुईउद्दीनपुर निवासी श्याम सिंह 19 वर्ष बाइक में पेट्रोल डलवाने को जा रहा था। उसका पिता मुकेश भी उसके साथ बाइक पर सवार था। फरिहा के समीप तेज गति से जा रही बाइक खड़े ट्रैक्टर से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। वहा काफी लोग एकत्रित हो गए। उनके परिजन भी वहा आ गए। उनकी हालत देख वह लोग घबरा गए। परिजन उन्हें उपचार को जिला अस्पताल लेकर आए। चिकित्सक ने श्याम सिंह को मृत घोषित कर दिया। पिता की गंभीर हालत देख उसे आगरा रेफर किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.