बांका, मार्च 6 -- बौंसी, निज संवाददाता। बौंसी चांदन मुख्य मार्ग पर सीएम कॉलेज के पास शुक्रवार को एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार झारखंड के गोड्डा जिले के मोतिया गांव निवासी मनोज पंडित 36 वर्ष ई-रिक्शा से करीब आधा दर्जन यात्रियों को लेकर चांदन डैम की ओर से बौंसी आ रहे थे। सीएम कॉलेज के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक को बचाने के प्रयास में ई-रिक्शा का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चालक मनोज पंडित गंभीर रूप से जख्मी हो गया। ई-रिक्शा पर सवार झारखंड के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के महरा गांव निवासी किरानी हांसदा 55 और मारंगमय हांसदा 46 वर्ष भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही बौंसी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए र...