गौरीगंज, मई 10 -- मुसाफिरखाना। कोतवाली क्षेत्र के पूरे विश्राम राय गांव में रविवार सुबह तेज रफ्तार बाइक चलाने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट में कुल 7 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को पूरे विश्रामराय में तेज रफ्तार बाइक चलाने को लेकर एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष के युवक को टोका गया था। इसी बात से नाराज पूरे मिर्जा मजरे दादरा निवासी दूसरे पक्ष के लोग रविवार सुबह राम दुलारे की ट्यूबबेल पर पहुंच गए। उस समय वहां भूसा रखने का कार्य चल रहा था। आरोप है कि पहुंचते ही दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला बोल दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे।इस मारपीट में एक पक्ष के रामदुलारे, श्रीप्रकाश और सरजू प्रसाद निवासी पूरे विश्राम र...