मधुबनी, मार्च 31 -- फुलपरास। थाना क्षेत्र के बथनाहा गांव में सोमवार देर शाम बाइक की ठोकर से एक बालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बथनाहा गांव निवासी अमरनाथ मंडल के तीन वर्षीय पुत्र श्रेयस कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाबत बताया जा रहा है कि अमरनाथ मंडल के पुत्र श्रेयस कुमार अपने घर के समीप खेल रहा था कि इसी दौरान गांव के ही सैनी पासवान के बाइक सवार दो नाबालिग पुत्र ने तेज रफ्तार में श्रेयस को ठोकर मारकर फरार हो गया। जबतक परिजन आए तब तक श्रेयस की मौत हो गई थी। घटना की सूचना पर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया गया था। इधर मृतक के माता कुमारी क्रांति ने प्राथमिकी को लेकर थाना में आवेदन दी है, जिसमें गांव के ही सैनी पासवान के दोनो नाबालिग पुत्र को आरोपी बनाया गया है। मृतक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.