लातेहार, मई 18 -- महुआडांड़ प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र की रेंगाई पंचायत के ग्राम केनाटोली में सोमवार की दोपहर सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान केनाटोली निवासी 35 वर्षीय कुंदन तिग्गा, पिता मिलकुस तिग्गा के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार मृतक बिना हेलमेट पहने बाइक चला रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने उसकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कुंदन तिग्गा सड़क पर गिर पड़ा और उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों एवं परिजनों की मदद से घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महुआडांड़ लाया, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार यु...