औरैया, अप्रैल 1 -- फफूंद, संवाददाता। थाना क्षेत्र के बाबरपुर रोड पर मंगलवार देर शाम हुए सड़क हादसे में साइकिल सवार एक वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। केशमपुर गांव निवासी 85 वर्षीय नन्हे मंसूरी मंगलवार शाम साइकिल से अपने गांव से फफूंद की ओर आ रहे थे। बाबरपुर रोड स्थित अन्तेष्टि स्थल से आगे पहुंचते ही पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के समय पीछे से आ रहा गांव का ही एक व्यक्ति मौके पर पहुंचा और उसने परिजनों व पुलिस को सूचना दी। टक्कर के बाद बाइक सवार भी गिर गया, लेकिन वह अपनी बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर थाने भेज ...