रायबरेली, मार्च 5 -- रायबरेली,संवाददाता। ऊंचाहार थाना इलाके में होली की रात को बाइक की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की मौत हो गई। घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उनके परिजनों को सूचना दी। परिजन घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ऊंचाहार लेकर पहुंचे। लेकिन वहां मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार गदागंज थाना क्षेत्र के पूरे पवारन मजरे धूता निवासी फुद्दी लाल बुधवार शाम दूध की डेयरी से काम निपटाकर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। जब वह लल्ली की चक्की के पास पहुंचे, तभी सामने से तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि फुद्दी लाल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सी...