शामली, दिसम्बर 12 -- कस्बे में तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से लखीमपुर खीरी के एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया और उसके परिजनों को मामले की जानकारी दी गई। शुक्रवार को लखीमपुर खीरी के गोला मंडी निवासी गंगाराम उम्र करीब 55 वर्ष कैराना मार्ग पर पैदल जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गंगाराम सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत उन्हें उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांधला पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के लिए रेफर कर दिया। घायल गंगाराम के पुत्र अंकित ने बताया कि बाइक सवार ने टक्कर मारते ही भागने में ही भलाई समझी। अभी तक उनकी पहचान नहीं हो पाई ...