रामपुर, मार्च 7 -- शाहबाद। शनिवार को ढकिया चौकी क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक ने खेत से घर लौट रहे वृद्ध को टक्कर मार दी। हादसे में वह बुरी तरह जख्मी हो गए। आननफानन सीएचसी लेकर जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि गांव मधुकर निवासी नेमचंद (70) खेत से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद परिजन उन्हें सीएचसी शाहबाद ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रामपुर रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान नेमचंद ने दम तोड़ दिया। वृद्ध की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...