गोरखपुर, मार्च 30 -- कैंपियरगंज। क्षेत्र के रामनगर केवटलिया निवासी सुरेन्द्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके भाई कैंपियरगंज से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में जयसिंहपुर गांव में एक बिल्डिंग सामग्री की दुकान के पास करीब दोपहर 2 बजे पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उनकी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में उनके भाई का बायां पैर घुटने के नीचे से टूट गया, साथ ही शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आईं। परिजनों द्वारा घायल को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार जारी है। घटना की सूचना कुछ समय बाद पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...