रामपुर, जून 24 -- कोतवाली क्षेत्र के रम्पुरा गांव निवासी सत्यपाल सिंह बुधवार को अपने मेंथा प्लांट की ओर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन घायल को एंबुलेंस से सीएचसी शाहबाद ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल, चालक मौके से फरार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...