पीलीभीत, अप्रैल 28 -- पीलीभीत। तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गजरौला थाना क्षेत्र के गांव अटकौना निवासी पुष्पेंद्र कुमार ने थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज कराई।जिसमें बताया कि 22 अप्रैल की सुबह करीब नौ बजे उनका बड़ा भाई सत्यप्रकाश अपनी मोटरसाइकिल से काम के सिलसिले में पीलीभीत आ रहा था। इसी दौरान ग्राम गयासपुर निवासी मुनीब अपनी बाइक से पीछे से आया और लापरवाही व तेज गति से चलाते हुए ओवरटेक करने लगा। मोड़ पर नियंत्रण बिगड़ने से उसकी बाइक सत्यप्रकाश की मोटरसाइकिल से टकरा गई। यह भी पढ़ें- दो बाइकों में भिड़ंत, युवक की मौत हादसे में सत्यप्रकाश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और बेहोश हो गया। आरोपी चालक मुनीब बाइक छोड़कर मौके से फरार हो...