बलरामपुर, मार्च 5 -- बलरामपुर संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम गौर गठियनडीह निवासी दीप नारायण सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका 35 वर्षीय पुत्र बमभोला मंगलवार शाम करीब 7 बजे घर से पैदल तिलकहना पुल की ओर जा रहा था। इसी दौरान एक बाहक ने लापरवाही व तेज गति से वाहन चलाते हुए उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बमभोला सड़क पर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर में गंभीर चोट आई और काफी खून बह गया। दीप नारायण सिंह ने बताया कि घटना के सूचना तुरंत डायल 112 पर दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। घायल बेटे को इलाज के लिए पहले स्थानीय स्तर पर दिखाया गया, लेकिन हालत नाजुक होने पर उन्हें गोण्डा ले जाया गया। गोंडा में चिकित्सकों ने जांच के बाद बमभोला को मृत घोषित कर दिया। पुत्र की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पिता ने आर...