बलरामपुर, अप्रैल 20 -- महराजगंज तराई, संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर एक युवक की जान ले गया। सड़क किनारे खड़ी बाइक में पीछे से आ रही दूसरी तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल से रेफर करने के बाद बहराइच में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।महराजगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दांदव निवासी पप्पू यादव ने बताया कि उनका 20 वर्षीय पुत्र देवराज यादव किसी कार्य से महराजगंज तराई कस्बा गया था। रात करीब आठ बजे वह पूर्व माध्यमिक विद्यालय तिराहा के पास अपनी बाइक रोककर खड़ा था। यह भी पढ़ें- दो भाइयों की टक्कर से युवा घायल, इलाज के दौरान अस्पताल में हुई मौत इसी बीच पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक बाइक ने उसकी खड़ी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दे...