बिजनौर, मार्च 19 -- स्योहारा। स्योहारा-धामपुर रोड पर नफीस प्रधान के घर के सामने बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें सड़क पार कर रही करीब 50 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला सड़क पार कर रही थी, तभी तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने मानवता दिखाते हुए घायल महिला को सरकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। वहीं, हादसे के बाद आरोपी बाइक सवार अस्पताल से म...