रांची, मार्च 30 -- तोरपा, प्रतिनिधि। रनिया थाना क्षेत्र के सटाल पंजाबी ढाबा के समीप सोमवार को तेज रफ्तार ग्लैमर बाइक ने गाय को टक्कर मार दी। दुघर्टना में किसान सेवक साहू की गाय की मौत हो गई। वहीं बाइक सवार चार युवक घायल हो गये। घायलों में सुखराम बरजो, पुसा कोंगाडी, रोशन कोंगाडी तीनों गरई डिगरी निवासी व अरुण केरकेट्टा कमडारा निवासी शामिल हैं। सभी घायलों को एंबुलेंस से तोरपा रेफरल अस्पताल लाया गया। गंभीर रूप से घायल सुखराम बरजो को सदर अस्पताल खूंटी रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि चारो युवक एक ही बाइक में सवार होकर अम्मा पकना से वापस गरई डिगरी अपने गांव लौट रहे थे। इसी क्रम में सटाल के पास हादसा हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.