तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से भाई-बहन घायल
इटावा औरैया, जून 11 -- बकेवर। लखना-चकरनगर मार्ग पर आईटीआई कॉलेज के पास गुरुवार दोपहर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से भाई-बहन घायल हो गए। आसपास के ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस दोनों को उपचार के लिए 50 शैया अस्पताल लेकर पहुंची। औरैया के ग्राम बरमूपुर निवासी 18 वर्षीय कृष्णा अपनी 20 वर्षीय बहन कोमल को बाइक से लेकर बकेवर से जाजेपुरा चकरनगर जा रहा था। जैसे ही उनकी बाइक लखना-चकरनगर मार्ग स्थित आईटीआई कॉलेज के सामने पहुंची, तभी चकरनगर की ओर से तेज गति से आ रही एक बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। जानकारी मिलते ही सब्दलपुरा गांव के लोग मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस बुलाकर दोनों घायलों को 50 शैया अस्पताल भिजवाया। डॉक्टर ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। हालत में सुधार होने पर उन्हें घर भेज दिया गया।
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.