हरदोई, जून 15 -- मल्लावां। क्षेत्र के अटवारा चकोला गांव निवासी रमेश रविवार सुबह करीब नौ बजे मुरादाबाद के पास एक परिचित व्यक्ति की मौत होने पर उसका शव देखने जा रहे थे। वह काली भवानी मंदिर के निकट पहुंचे ही थे कि मुरादाबाद की ओर से तेज गति से आ रही बिना नंबर की बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही रमेश उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्लावां लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में भी स्थिति नाजुक होने पर उन्हें लखनऊ ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया। घायल के पुत्र अमर सिंह ने मल्लावां कोतवाली में बाइक चालक के खिलाफ नामजद प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। क्षेत्रीय व...