कन्नौज, जून 14 -- छिबरामऊ। सौरिख थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर किया गया। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीएसबी रोड राजापुर गांव निवासी संजीव कुमार ने थाना सौरिख में दी गई तहरीर में बताया कि 8 जून को उनके सगे चाचा रतिराम बहादुर यादव (68) अपने घर के सामने मंदिर के पास खड़े थे। इसी दौरान छिबरामऊ की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रतिराम बहादुर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरिख लेकर पहुंचे, वहां से चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया। पीडि़त पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने ...