बुलंदशहर, फरवरी 7 -- कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गांव महाराजपुर में तेज रफ्तार व लापरवाही से चल रही बाइक की टक्कर से एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों को उनका दाहिना पैर काटना पड़ा। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जानकारी के अनुसार, 19 जनवरी की शाम करीब 7:30 बजे रमेश चंद पुत्र बाबूराम अपने घर के सामने सड़क किनारे खड़े थे। तभी गांव जुगसाना कला निवासी राजकुमार पुत्र अमीचंद अपनी पल्सर मोटरसाइकिल (संख्या यूपी 13 सीपी 4828) को तेज व लापरवाही से चलाते हुए आया और रमेश चंद को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के समय रमेश चंद के पुत्र संदीप कुमार मौके पर मौजूद थे और उन्होंने पूरी घटना अपनी आंखों से देखी। परिजनों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.