गंगापार, मई 11 -- रात में लघुशंका को उठे एक बुजुर्ग को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में घायल को जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे के कोढनिया गांव निवासी 68 वर्षीय संगम लाल पाल पुत्र स्व भोलानाथ रविवार की मध्य रात्रि के आसपास लघुशंका के लिए बाहर सड़क पर निकले थे। इसी दरमियान हाईवे पर गुजर रही एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- कार की टक्कर से बाइक सवार भाजपा बूथ अध्यक्ष की मौत, बेटा घायल दुर्घटना की आवाज सुनकर जब तक स्वजन व पास-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचते, तब तक बाइक सवार बाइक छोड़कर भ...