प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 20 -- पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के उसरौली गांव निवासी रघुनंदन और पट्टी कोतवाली क्षेत्र के बहुता गांव निवासी अच्छे लाल सरोज किसी कार्यक्रम में गड़ौरी गांव गए थे। लौटते समय दोनों सड़क पार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर लगते ही दोनों कई फीट दूर जा गिरे। बाइक सवार मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने दोनों को सीएचसी पट्टी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। चिकित्सक डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि दोनों घायलों को गंभीर चोटें आई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...