गाजीपुर, मार्च 26 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के औड़िहार तिराहे के पास वाराणसी गोरखपुर हाईवे पर गुरुवार की दोपहर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से ट्रेन पकड़ने जा रहे दो लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। भीमापार के पहाड़पुर निवासी 30 वर्षीय रामजी भगत पुत्र धन्नू भगत को काम के लिए दिल्ली जाना था, जिसके लिए औड़िहार जंक्शन से टिकट था। वो घर से सैदपुर और सैदपुर से औड़िहार तिराहे तक बस से आये। औड़िहार जाने के लिए वो तिराहे पर उतर गए। करीब तीन बजे जैसे ही वो रेलवे स्टेशन जाने के लिए सड़क पार कर रहे थे, तभी अचानक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर में गम्भीर चोट आई और पैर भी टूट गया। इसके अलावा अमित मौर्य पुत्र भोला मौर्य निवासी सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.