बलरामपुर, अगस्त 6 -- बलरामपुर, संवाददाता। महाराजगंज तराई थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की हालत चिंताजनक होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया। पीड़ित की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर (महदेईया) निवासी जगजीवन यादव (34) गांव में किराना दुकान संचालित कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। तहरीर में उनकी पत्नी पूनम देवी ने बताया कि 2 जुलाई 2026 की शाम करीब छह बजे जगजीवन महाराजगंज बाजार से दुकान का सामान लेकर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे。

घटनाक्रम आरोप है कि लहेरी (औरहिया) गांव के पास कल्लू पासी के खेत के निकट सामने से आ रहे बिंदूलाल पुत्र राजकुमार, निवासी...