मैनपुरी, मार्च 2 -- क्षेत्र के ग्राम नरायनपुर में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। घर के बाहर खेल रहे तीन वर्षीय मासूम को एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे सोमवार को उपचार के दौरान बच्चे की मौत हो गई। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में चीख-पुकार मची है और गांव में शोक की लहर है। कुसमरा क्षेत्र के ग्राम नरायनपुर निवासी प्रमोद का तीन वर्षीय पुत्र आरव रविवार की सुबह करीब 11 बजे अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान मैनपुरी की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित बाइक सवार ने बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि मासूम आरव लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा और उसके सिर व शरीर पर गंभीर चोटें आईं। हादसे के तुरंत बाद परिजन घायल आरव को लेकर जिला अस्पताल भागे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.