बलरामपुर, जून 26 -- बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर में पचपेड़वा थाना क्षेत्र के ग्राम अचकवापुर में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से छह वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है। पीड़ित मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ग्राम अचकवापुर निवासी रीता देवी पत्नी स्वर्गीय हरिश्चंद्र ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 24 जून की शाम करीब 7:30 बजे उनका छह वर्षीय पुत्र सर्वेश घर के बाहर सड़क किनारे खेल रहा था। यह भी पढ़ें- बाइक की टक्कर से छह वर्षीय बालक की मौत इसी दौरान गांव का ही निवासी मोहित विश्वकर्मा पुत्र रामगोपाल उर्फ मिठाई लाल अपनी बाइक को तेज गति एवं लापरवाही से चलाते हुए वहां पहुंचा और मासूम को जोरदार ट...