मिर्जापुर, मार्च 2 -- राजगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के राजगढ़ बाजार में सड़क पार कर रहे बाइक सवार को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रुप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया। थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव निवासी 42 वर्षीय प्रमोद बाइक लेकर खेत पर जा रहा था। बाजार के पास पहुंचा तो वह सड़क पार करने लगा। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार दूसरे बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे सड़क पर गिरकर बाइक सवार प्रमोद जख्मी हो गया। मौके पर आस-पास के लोग व घायल के परिजन भी पहुंच गए। परिजनों ने युवक को बेहोशी हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया। इस संबंध में राजगढ़ थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.