फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 17 -- फर्रुखाबाद । कक्षा एक की छात्रा की बाइक की टक्कर से मौत हो गई । वह घर के बाहर खेल रही थी। िजंदा समझकर परिजन बालिका को लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । बुधवार को नवाबगंज थाने के बलीपुर गांव निवासी रमाकांत की 5 वर्षीय पुत्री दिव्या शाम करीब 5 बजे घर के बाहर खेल रही थी तभी तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी । टक्कर लगते ही बालिका सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई । घटना के बाद मौके पर परिजन पहुंचे और आनन-फानन में दिव्या को लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे । जहां चिकित्सक डॉ. अभिषेक चतुर्वेदी ने जांच के बाद बालिका को मृत घोषित कर दिया। शव को मोर्चरी में रख दिया गया है । मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। दिव्या तीन बहनों में सबसे छोटी थी । पिता रमाकांत ने बता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.