सीतापुर, मार्च 20 -- बिसवां देहात (सीतापुर), संवाददाता। सदरपुर थाना क्षेत्र के मधवापुर गाँव में गुरुवार की रात सड़क पार कर रहे युवक को तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी युवक उछलकर दूर जा गिरा और उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, मधवापुर के रजपारापुर निवासी अंकित (22) बुधवार रात खाना खाने के बाद किसी काम से पैदल घर से निकले थे। जैसे ही वे रजपारापुर गाँव के बाहर सड़क पार करने लगे, तभी तेज गति से आ रहे एक बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अंकित उछलकर काफी दूर जा गिरे। हादसे में बाइक सवार भी गिरकर घायल हो गया।सूचना मिलते ही परिजन आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुँचे और अंकित को तत्काल नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीए...