तेज रफ्तार बाइक-ऑटो में भिड़ंत, तीन गंभीर रूप घायल
उरई, अप्रैल 16 -- कोंच। संवाददाता तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर ऑटो से जा टकराई। इस भीषण हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना भगत सिंह नगर क्षेत्र की है। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार युवक तेज गति से आ रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ऑटो से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद करते हुए घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलते ही कोंच कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.