उरई, फरवरी 13 -- उरई। तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित सड़क पर फिसलकर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां पर हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एट थाना क्षेत्र के पचोखरा निवासी करन सिंह अपने रिश्तेदार को बाईक पर जालौन से हथेली जा रहा था। उदोतपुरा पास पहुंचा तभी सड़क पर जानवर आ गया उसे बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार बाइक सवार फिसल गया। हेलमेट न लगाने से गहरी चोट आई और करन सिंह बुरी तरह से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां पर हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया वहीं हादसे की जानकारी परिजनों को ही दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.