गाज़ियाबाद, जून 21 -- हादसे में पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भोजपुर टोल से आगे बाइक ट्रक से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी की हालत गंभीर है। पुलिस ने वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारु कराया। हरियाणा के ओल्ड फरीदाबाद के सैक्टर 16 दौलताबाद निवासी 40 वर्षीय प्रदीप कुमार पत्नी गुनगुन के साथ बाइक से हरिद्वार गंगा स्नान करने के लिए जा रहे थे। शनिवार सुबह करीब चार बजे जब वह दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर भोजपुर टोल से एक किलोमीटर आगे पहुंचे तो उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक में घुसी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंची एनएएचआई की टीम ने दोनों को मेरठ के सुभ...