मऊ, सितम्बर 9 -- अमिला, हिन्दुस्तान संवाद। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के मादी सिपाह स्थित सुकलौली गांव के पास बुधवार को अमिला-लाटघाट मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान नहीं हो सकी है। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना देने के साथ ही एंबुलेंस को बुलाया। एंबुलेंस से घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़राव भेजा गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस वाहन के पंजीकरण के आधार पर घायल युवक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। अचानक अनियंत्रित होने के बाद बाइक सड़क से नीचे उतरकर गड्ढे में जा गिरी। पुलिस ने घटना की जांच ...