दुमका, मई 20 -- काठीकुंड, प्रतिनिधि। काठीकुंड थाना क्षेत्र अंतर्गत दुमका-पाकुड़ मुख्य पथ पर नकटी गांव स्थित प्रकाश वाटर सर्विसिंग सेंटर में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दुमका से पाकुड़ जा रही मिथिलांचल एक्सप्रेस यात्री बस अनियंत्रित होकर सर्विसिंग सेंटर में जा घुसी। पहले से खड़ी एक बलेनो कार जिसमें बस ने मारी जोरदार टक्कर जिससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना होने से बस में बैठे यात्रियों में अपरा-तफरी माहौल बन गया। यात्रियों ने बताया कि बस काफी रफ्तार से चल रही थी। जिस कारण चालक ने अचानक अपना आपा खो बैठा, उसके बाद अनियंत्रित होकर बलेनो कार में जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके से चालक सहित उपचालक फरार हो गए। गनीमत रही कि जिस स्थान पर बस घुसी, उस समय वहां किसी वाहन की धुलाई का कार्य नहीं चल रहा था और न ही कोई कर्मी मौजूद...