हरदोई, मार्च 24 -- मल्लावां। अनियंत्रित प्राइवेट बस ने मंगलवार को बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर काम करने वाले एक मजदूर को कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने बस के शीशे तोड़कर अपना गु्स्सा जताया। आरोपित चालक को पकड़कर कानूनी कार्रवाई की मांग की। मंगलवार दोपहर मल्लावां-राघौपुर रोड पर करवा मोड़ के सामने मल्लावां की ओर से तेज रफ्तार में आ रही प्राइवेट बस ने सड़क किनारे पैदल चल रहे सुमेरपुर निवासी विपनेश कुमार को पीछे से टक्कर मार दी। बस उसके शरीर के ऊपरी हिस्से को कुचलती निकल गई। इससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बस में तोड़फोड़ कर दी। पीछा कर चालक और परिचालक को दौड़ाकर पकड़ लिया। बाद में दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ब...