गुड़गांव, अप्रैल 15 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर ग्वाल पहाड़ी के पास एक तेज रफ्तार निजी बस द्वारा बाइक को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। ग्वाल पहाड़ी पुलिस चौकी ने शिकायत के आधार पर बस चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में फरीदाबाद की ग्रीनफील्ड कॉलोनी निवासी गौरव बेदवाल ने बताया कि दस अप्रैल को वह अपनी बाइक से फरीदाबाद से गुरुग्राम सेक्टर-49 स्थित अपने कार्यालय जा रहे थे। यह भी पढ़ें- टेंपो की टक्कर से बाइक सवार घायल ग्वाल पहाड़ी के पास उनके आगे चल रही एक बस का चालक वाहन कोतेज गति से चला रहा था। ट्रैफिक के कारण अचानक बस चालक ने ...