उरई, जून 25 -- एट। संवाददाता एट थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के कानपुर-झांसी हाईवे पर तेज रफ्तार बस ने दो घोड़ों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घोड़ों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उन पर सवार दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल उरई भेजा गया है।घटना गुरुवार सुबह करीब 4 बजे ग्राम सोमई और गिरथान के बीच ठाकुर दास बाबा मंदिर के पास हुई। ग्राम धमसेनी निवासी मलिखान और उनका भाई छोटू बारात से घोड़े नचाकर घर लौट रहे थे। तभी उरई की ओर से आ रही बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों घोड़ों ने मौके पर दम तोड़ दिया। यह भी पढ़ें- तांगे को कार ने मारी टक्कर, चार लोग घायल हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर एट थाना पुलिस पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने दु...