पाकुड़, अगस्त 10 -- पाकुड़। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नया अंजना चौक पर तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर एक खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने युवक को खून से लथपथ हालत में देखा। उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी और काफी खून बह रहा था। आसपास मौजूद लोगों ने आनन-फानन में घायल युवक को इलाज के लिए सोनाजोड़ी सदर अस्पताल पहुंचाया। घायल की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जयकिस्टोपुर (नारायणखोर) गांव निवासी 19 वर्षीय साहिल शेख के रूप में हुई। सदर अस्पताल में उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए बंगाल रेफर कर दिया। परिजन उसे बरहमपुर स्थित अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान साहिल ने दम तोड़ दिया。 यह भी पढ़ें- Sahibganj News: हाइटे...